पिथौरागढ़। सीमांत के बाल साहित्यकार ललित शौर्य को नेपाल में सम्मानित किया गया। गुरुवार को नेपाल में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय काव्योत्सव के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विदेश मंत्री प्रदीप गेवाली,विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री राजेन्द्र सिंह रावल व कार्यक्रम संयोजक हेमबाबू लेखक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शौर्य बच्चों में संस्कार भरने का कार्य कर रहे हैं।
अच्छा साहित्य बच्चों की चेतना का विकास करता है। कहा
कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इनका सुसंस्कारित होना अत्यंत
आवश्यक है। इसके अलावा डॉ. पीताम्बर अवस्थी, डॉ. प्रमोद कुमार श्रोत्रिय, पंडित हेमंत गुरु, भगवती दानपुरिया, लक्ष्मी आर्या, डॉ.आनंदी जोशी, अनिता जोशी, आशा सौन, नीरज जोशी को भी शहीद दशरथ चंद साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया गया।