पिथौरागढ़। असंगठित मजदूर कल्याण संघ के सिनेमा लाइन, डाट पुलिया स्थित कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। चुनाव प्रभारी नरेश राम, अनिल टम्टा, प्रकाश सामंत की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया सुबह समय 10 बजे से 12 बजे चली। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रेम राम पुत्र चनर राम ने नामांकन पत्र जमा किया। एक ही नामांकन पत्र जमा होने से प्रेम राम निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद निर्वाचित अध्यक्ष का फूलमाला से स्वागत किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के हितों के लिए काम किया जाएगा।

