उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संगठन की पिथौरागढ़ जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। कार्यकारिणी में ललित मोहन सिंह सामंत को जिलाध्यक्ष और प्रमोद कुमार बसेड़ा को जिला महामंत्री निर्विरोध चुना गया। शनिवार को चुनाव अधिकारी फेडरेशन मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के जीवन चंद्र जोशी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर श्याम सिंह मेहता, पुष्कर बोरा, भुवन उप्रेती, उमेश अवस्थी, महेश चंद्र, मनोज जोशी, पवन जोशी, विजय पाल चौहान, योगेश चंद, त्रिभुवन बसेड़ा, दिनेश डसीला, धनवीर भारती आदि उपस्थित थे।