पिथौरागढ़। विकासखंड मुनस्यारी के ग्राम पंचायत ढूनामानी में एक आवासीय मकान में आग लग गई। जिसमें खाद्य सामग्री, बिस्तर व अन्य जरूरी सामान के साथ नकदी जल गई।
सामाजिक कार्यकर्ता नवीन भंडारी ने जानकारी दी कि शनिवार को सुबह करीब 10 बजे विकासखंड मुनस्यारी के ढूनामानी के महेन्द्र सिंह पुत्र लच्छम सिंह का आवासीय मकान में आग लग गई। लोगाें को सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश भी की, जब तक आग पर काबू पाते तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित व्यक्ति एक गरीब परिवार से है। परिवार का पालन पोषण मजदूरी करके पूरा करते हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी जांच कर पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा देने की मांग की है।