पिथौरागढ़। स्वदेशी सनातन संघ के अध्यक्ष और पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति के सचिव ललित धानिक ने अपने जन्म दिन की खुशी रक्तदान कर मनाई। इससे पूर्व उन्होंने महिला अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किए। उन्होंने अन्य लोगों से भी रक्तदान में आगे आने का आह्वान किया। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र वल्दिया, जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर, विनोद भट्ट, गोलू पाठक, दान सिंह वल्दिया, अशोक भंडारी, अनिल, ललित पुनेठा आदि मौजूद रहे।