पिथौरागढ़। मिशन इंटर कॉलेज में अभिभावक शिक्षक संघ और स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सुंदर सास्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। सर्वसम्मति से विरेंद्र कुमार को पीटीए का अध्यक्ष और गीता देवी को एसएमसी का अध्यक्ष बनाया गया।
मंगलवार को प्रधानाचार्य जीवन चंद्र जोशी ने दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान अंग्रेजी प्रवक्ता प्रशंसा सिंह पुरानी कार्यकारिणी की आख्या पढ़कर सुनाई। इस दौरान सर्व सम्मति से विरेंद्र कुमार को पीटीए को अध्यक्ष,जीवन चंद्र को उपाध्यक्ष,प्रशंसा सिंह को मंत्री, भावना धर्मशक्तू को उप मंत्री,रोशन सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान शोभा चंद,भावना तिवारी, नीमा पुनेठा, ऋचा सिंह, उमेश चंद तिवारी को अध्यापक सदस्य और गीता देवी, संजीव कुमार,भरत चौहान, लक्ष्मी देवी,सालिनी मैस को अभिभावक सदस्य बनाया गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। सर्व सम्मति से गीता कोहली को अध्यक्ष, जीवन चंद्र जोशी को सचिव,भरत चौहान को कोषाध्यक्ष, विनोद को उप सचिव और साहजां को आय व्यय निरीक्षक बनाया गया। इस दौरान पांच शिक्षकों को सदस्य भी बनाया गया। बैठक का संचालन राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता जगत सिंह खाती ने किया।