पिथौरागढ़।के एस आर अटल उत्कृष्ट रा इ का थरकोट बलाकोट के बच्चों ने पंच प्राण प्रतिज्ञा ऑनलाइन लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।
इसके लिए बच्चों ने my govt में लिंक में जाकर शपथ पढ़ी।
और संविधान से सम्बन्धित पंच प्राण में बताई गईं बातों को नोट किया।
उक्त शपथ के लिए बच्चों का मार्गदर्शन रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय ने किया।
और बच्चों, और उनके अभिभावकों को इसके विषय में बताया। भारत के एक गौरवान्वित नागरिक के रूप में अपने जीवन में पंच प्राण के सिद्धांतों को बनाए रखने और आत्मसात करने के लिए प्रतिबद्ध हूं ।
इन बातों को बच्चों ने सीखा।
विधालय के बच्चों को प्रतिज्ञा का प्रमाण पत्र विधि मंत्रालय द्वारा जारी किया गया।
प्रधानाचार्य बृज मोहन जोशी द्वारा बच्चों को पंच प्राण शपथ लेने और प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी हैं।विधालय के ईशा, साक्षी, श्वेता, नितिन, विनीत, पियूष, पल्लवी, जिया, आयुष, हिमांशु, ईशा, अंशिका, जिया, नीरज, हर्षित, मानसी, दीप्ति, अमन, खुशी, सहित अधिकांश बच्चों ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया।