पिथौरागढ़। 01 जुलाई से लागू हो रहे तीन नए कानून को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं । इस सम्बन्ध में आम जनता तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुँचाने के लिए, शुक्रवार को एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद पुलिस के सभी अधिकारी, कोतवाली/ थाना प्रभारी, समस्त शाखा प्रभारी एवं समस्त चौकी प्रभारियों की गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।इस दौरान एसपी द्वारा ऑनलाइन मौजूद सभी ऑफिसर्स को नए कानून के बारे में जनजागरुकता के लिए पोस्टर-बैनर, लाउडस्पीकर आदि के माध्यम से आमजन को नए कानून की जानकारी देने हेतु निर्देश दिए गए।

You missed