देहरादून 27 सितंबर । भाजपा संगठन पर्व के प्रथम चरण की प्रदेश समीक्षा बैठक आज आगमी सदस्यता अभियान कार्ययोजना निर्धारण के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी इस अभियान में अब तक बने सभी 13.5 लाख से अधिक सदस्यों को बधाई दी है । पार्टी दूसरे चरण में अगले 3 रविवार सदस्यता महाअभियान के तहत प्रतिदिन 2 लाख से अधिक सदस्य बनाने जा रही है । वहीं बैठक में प्रथम चरण में सबसे अधिक सदस्यता वाले टॉप तीन विधायक, जनपद, विधानसभा और बूथों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही सक्रिय कार्यकर्ता अभियान की कार्य योजना को भी अंतिम रूप दिया गया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित आज की इस बैठक में प्रदेश सदस्यता टीम, जिला सदस्यता प्रभारी, विधानसभा सदस्यता प्रभारी एवं विधायकों के साथ प्रथम चरण की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड संख्या में लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए प्रदेश नेतृत्व समेत सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी । उन्होंने कहा इस अभियान में बनने वाला प्रत्येक सदस्य, विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाने वाला है। हम सब इस अभियान से सिर्फ भाजपा के सदस्य ही नहीं अपितु राष्ट्रवादी लोगों के एकीकरण के प्रयास में जुटे हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 2 सितंबर से 25 सितंबर तक अभियान के पहले चरण में पार्टी के सभी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों एवं तमाम जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रतिबद्धता से शानदार काम किया है। जिसकी गवाही है रिकॉर्ड 13 लाख 5 हजार सदस्य ऑनलाइन एवं 1 लाख 9 हजार ऑफलाइन सदस्यों का बनना, जिसके लिए सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं । उन्होंने सदस्यता की गति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब दैनिक औसत बढ़ाने के साथ ही 15 अक्टूबर तक 3 महाअभियान और भी चलाने हैं। यह महाअभियान अगले 3 रविवार 29 सितंबर, 6 अक्टूबर, 13 अक्टूबर को चलाए जाएंगे, जिसमे इन 3 महाअभियान वाले दिन हमें 2 लाख का आंकड़ा पार करना है। जिसमे हमे महाअभियान में प्रत्येक बूथ पर लगे बूथ प्रवासी के साथ 1 वरिष्ठ कार्यकर्ता को सदस्यता सहयोगी के रूप में नियुक्त करना है। इस दौरान प्रत्येक वरिष्ठ कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित करना है कि वह न्यूनतम 200 सदस्य बनाने के बाद ही बूथ छोड़ें। इस दौरान उन्होंने पहले चरण के महत्वपूर्ण उपलब्धियां को बैठक में सबके साथ साझा किया। जिसके तहत शीर्ष तीन विधायकों शीर्ष तीन जनपदों शीर्ष तीन विधानसभाओं को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक सदस्य बनाने वालों शीर्ष तीन विधायकों में क्रमशः सहदेव पुंडीर, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक रहे। शीर्ष तीन जनपद जिन्होंने लक्ष्य से अधिक सदस्य अब तक हासिल की है उनमें क्रमशः अल्मोड़ा, उत्तरकाशी एवं पौड़ी शामिल हैं। इसी तरह लक्ष्य से अधिक सदस्यता हासिल करने वाली तीन विधानसभा अल्मोड़ा, देहरादून कैंट और टिहरी हैं। इसके अतिरिक्त 1000 से अधिक सदस्य बने वाले 150 कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर भी कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिसमें सक्रिय सदस्यता प्रारूप कुछ दिनों में जिलों को भेजा जाएगा। बैठक में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सदस्यता संयोजक कुलदीप कुमार सहसंयोजकमुकेश कोली, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरव बहुगुणा, विधायक विनोद चमोली, भरत चौधरी, विनोद कंडारी, किशोर उपाध्याय, सविता कपूर, सरिता आर्य, राजेश शुक्ला समेत प्रदेश सदस्यता टीम, पार्टी जिला अध्यक्ष, जिला सदस्यता संयोजक, विधानसभा सदस्यता संयोजक प्रमुख रूप से मौजूद रहे है।