पिथौरागढ़। सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय सपनों खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कनारी पाभै की *हर्षिता बिष्ट* ने *गोला क्षेपण* और *ऊंची कूद* में प्रथम स्थान प्राप्त कर रा उ प्रा वि कनारी पाभैं का नाम रोशन किया है।

इस होनहार बालिका के विद्यालय में पहुंचने पर समस्त विद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण कर और मिष्ठान वितरण कर बालिका का भव्य स्वागत किया गया. बालिका की उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए एस एम सी अध्यक्ष ललित सिंह ने कहा कि विद्यालय में खेल के मैदान के अभाव के बावजूद विद्यालय के बच्चों का इस प्रकार की जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाना विद्यालय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. इससे अन्य बच्चों की खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.सम्मान समारोह में रा उ प्रा वि के प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र जोशी, सहायक अध्यापक नरेश पुनेठा, प्राथमिक विद्यालय कनारी पाभैं की प्रधानाध्यापिका गीता प्रसाद व अभिभावक उपस्थित रहे. साथ ही बालिका की इस विशिष्ट उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी,ब्लॉक खेल समन्वयक देवेंद्र बिष्ट, जिला खेल समन्वयक जितेंद्र वल्दिया, ब्लॉक समन्वयक नवल पंत एन पी आर सी समन्वयक मदन चंद्र जोशी, मनोज कुमार, राजेंद्र जोशी अंशुमन पंत, त्रिलोचन जोशी, अरविंद खत्री,ललित पाण्डेय, ममता साह आदि ने बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की हैं।