पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के मनगढ़ गांव में खड़िया खनन के कारण पहाड़ी से आ रहा भूस्खलन का मलबा अब बड़ी मात्रा में आना शुरू हो गया है।भूस्खलन का मलबा अब ग्रामीणों के खेत तक पहुंच गया है और ग्रामीणों के खेत मलबे से पट गये हैं। वही तहसील प्रशासन ने
बिशनसिंह बहादुर सिंह राजन सिंह संजय सिंह कबिन्दर सिंह मकानों को खतरा होने पर उन्हें अन्यत्र शिफ्ट कर दिया है तहसीलदार दयाल चन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में रविवार तहसील प्रशासन की टीम राजस्व टीम गांव में पहुंची और प्रभावित परिवारों को राशन वितरण किया। ग्राम प्रधान कवीन्द्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर शीघ्र गांव का विकास विस्थापन करने की मांग करते हुए ग्रामीण की सुरक्षा करने की मांग की है इधर लगातार गांव के उपरी हिस्से से भूस्खलन होने के कारण ग्रामीण भयभीत है।

दयाल चन्द्र मिश्रा तहसीलदार बेरीनाग – मनगढ़ गांव में लगातार तहसील प्रशासन की टीम बनी हुई है भूस्खलन का मलबा खेतों तक पहुंचा है पांच घरों को खतरे को देखते हुए खाली कर दिया है क्षति का आंकलन किया जा रहा है