पिथौरागढ़। आज पिथौरागढ़ रामलीला ग्राउंड में पहाड़ी आर्मी की पहाड़ी हिंदूसंस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा 25 वर्षों में रणनीतिक पार्टियों ने प्रदेश को गर्त में धकेल दिया मूलभूत समस्याओं में काम करने के बजाय प्रदेश में ऊलजुलूल कानून थोपे जा रहे है उन्होंने कहा पहाड़ विरोधी लोग सजग रहें अब पहाड़ का व्यक्ति बाहरियों का अतिक्रमण बिल्कुल सहन नहीं करेगा प्रदेश में जो बाहरी लोगों की दादागिरी गुंडागर्दी पर मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा ।उन्होंने कहा पहाड़ी आर्मी सशक्त भू कानून, मूल निवास, गो माता को राज्य माता का दर्जा देने, पहाड़ की भाषा और त्योहारों को सरकारी मान्यता देने की मांग की। कहा कि नदियों जंगल और पर्यावरण का अवैध दोहन रोकने, नशे से पहाड़ को बचाने, यूसीसी, लिव इन रिलेशन को कानूनी मान्यता देकर पहाड़ी हिंदू संस्कृति को तहस नहस करने के कानून है के विरोध में यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि बाहरी क्षेत्र के लोगों को प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लाभ देकर पहाड़ी हिंदूओं की नौकरी, भूमि संसाधन आदि छीने जा रहे हैं। हरीश रावत ने कहा सदन में वित्तमंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा जिस अभद्र भाषा में पहाड़ी समाज को गाली दी वह हम पहाड़ियों के लिए असहनीय है जिसके लिए माफी नाकाफी है उहोंने सख्त लहजे में कहा हम इन बाहरी लोगों को बता देना चाहते है या तो यह लोग प्रेम से हमारी संस्कृति के साथ रहे , या प्रेम से राज्य छोड़ दें यदि हमारे संसाधनों को,अस्मिता को छेड़ोगे, गलत नजर डालोगे तो फिर हम छोड़ेंगे नहीं यह देवभूमि वीर भूमि भी है। संयोजक विनोद शाही ने बताया कि कल चंपावत से इस पहाड़ बचाओ की शुरुआत हुई जो आज पिथौरागढ़ पहुंची। यह यात्रा का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी हिन्दूओ को सशक्त करना है संस्कृति से,संसाधनों से और रोजगार से।हमारी यह यात्रा पूरे प्रदेश में चलेगी जिसका कुमाऊं में प्रथम चरण का समापन 9 मार्च को हल्द्वानी में होगा दूसरे चरण की यात्रा गढ़वाल में होगी जिसमें शहर में सभी चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा की जाएगी और लोगों को अपने सांस्कृतिक और सभ्यता के लिए जागरुक करेंगे। उसके बाद सिलथाम चौराहे पर जोर दार नारेबाजी कर वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, ऋतुखंडुरी महेंद्र भट्ट का पुतला फूंका गया संगठन से जुड़े लोगों ने कहा जो पहाड़ विरोधी होगा उसका हस्र बुरा करेंगे।इस दौरान कैप्टन लक्ष्मण सिंह देऊपा, सी एस मेहता ललिता प्रसाद जोशी, फौजी किशन चंद ,खीम सिंह मेहता,दया नंद भट्ट,अल पी जोशी,भुवन पांडेय, भगवंत सिंह राणा, विनोद नेगी, गौरव गोस्वामी, गिरधर सिंह बिष्ट,हीरा बल्लभ फुलेरा आदि मौजूद रहे।

