पिथौरागढ़। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक में जिले के 21 मंडलों के 158 शक्ति केंद्रों और 651 बूथों पर संगठन को मजबूत बनाने तथा बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई।

इस दौरान जिले के प्रभारी निर्मल मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, महापौर कल्पना देवलाल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश सिंह भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत एवं मीना गंगोला, प्रदेश मंत्री दीपिका बोरा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।