पिथौरागढ़, 29 अक्टूबर 2026: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का निरीक्षण किया और विभिन्न सरकारी संस्थानों का जायजा लिया। उन्होंने नवोदय विद्यालय, तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाटकालिका मंदिर और निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण किया।
उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और राजस्व कार्यों में सुधार के निर्देश दिए और तहसील में लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण का आदेश दिया।
स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर सेवाओं के निर्देश दिए गए, वहीं मंदिर परिसर में विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर दिया गया। धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी अंकित राज भी मौजूद थे। जिला सूचना अधिकारी, पिथौरागढ़।