मुनस्यारी। दरकोट निवासी अमितेज पांगती को सिविल सर्विस में आईएएस कैडर मिला है। अमितेज को सिविल सेवा परीक्षा में अनारक्षित वर्ग से आईपीएस कैडर व आईएफएस कैडर में देश में 17 वां स्थान हासिल किया है। सामुदायिक पुस्तकालय के संस्थापक सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया ने बताया कि 32 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद मुनस्यारी से युवा को आईएएस कैडर मिला है। मुनस्यारी के तेजम निवासी शमशेर सिंह रावत ने 1992 में सिविल सर्विस परीक्षा पास कर आईएएस कैडर मिला था। अमितेज के पिता तेज बहादुर सिंह पांगती भारतीय सेना से कर्नल पद से सेवानिवृत्त हैं। सामुदायिक पुस्तकालय में अमितेज का भव्य स्वागत किया जाएगा।