पिथौरागढ़। ड्रग फ्री देवभूमि के तहत जनपद की एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, जहां 04 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर नशे की एक बड़ी खेप को बाजार में पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया।

दिनांक 05.01.2026 को क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी एसओजी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में एसओजी टीम को चरस तस्करी के संबंध में महत्वपूर्ण इनपुट प्राप्त हुए। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा सटीक रणनीति बनाकर टकाना तिराहे के पास घेराबंदी की गई, जहां से दो आरोपियों को 04 किलोग्राम चरस के साथ धर दबोचा गया।

आरोपी पुलिस से बचने के लिए चरस को राजमा के कट्टे के भीतर छिपाकर ले जा रहे थे, किंतु एसओजी टीम की सतर्कता व प्रोफेशनल कार्रवाई से उनका यह प्रयास विफल हो गया। पुलिस ने इस मामले में प्रेम सिंह उर्फ पिरमू निवासी ग्राम फापा बादनी, थाना मुनस्यारी, जनपद पिथौरागढ़, उम्र 33 वर्ष और भवान सिंह पाना निवासी उपरोक्त, उम्र 35 वर्ष से 04 किलोग्राम अवैध चरस(16 किलो राजमा, 3 मोबाइल फोन) बरामद हुए।

उनके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। एसपी रेखा यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

You missed