माया कुमारी ने राजीव गांधी यूनिविर्सिटी ऑफ हेल्थ साइसेज, बैगलोर और अल्वाज एजुकेशन फाउंडेशन मूडभाद्ररी के द्वारा दिनॉक 12 से 16 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जा रही 85 वीं अखिल भारतीय इंटर-यूनिविर्सिटी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025-26 में मैगलुरू, कर्नाटक में हॉफ मैराथन दौड़ में रजत पदक प्राप्त कर जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अूनप बिष्ट ने बताया कि माया पूर्व में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पदक प्राप्त कर चुकी है। वर्तमान में माया स्मॉल खेलों इण्डिया सेन्टर, स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ में प्रशिक्षक है। इनके अंतर्गत 30 बालक-बालिकायें एथलेटिक्स का प्रशिक्षण ले रहे है। माया ने पूर्व में उपक्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने एथलेटिक्स खेल की बारीकियॉ सीखी है। सीमांन्त जनपद की माया के उत्त्कृष्ट प्रदर्शन पर उपक्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, कै0 देवी चंद, राजेन्द्र सिंह जेठी, जर्नादन सिंह वल्दिया, मनोज पुनेठा, प्रकाश जंग थापा, लीलावती जोशी, सुनीता मेहता, निखिल महर, गौरव चन्द्र जोशी, पंकज भट्ट, प्रशान्त सिंह भैसोड़ा, माया, भावेश भट्ट, नेहा धौनी, ललित प्रसाद कापड़ी, सुनील कुमार, दिनेश सिंह बिष्ट, तनूजा कन्याल ने खुशी व्यक्त कर शुभकामनायें दी।