जनपद पिथौरागढ़ में स्थापित 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक संगठन के बैनर तले चल रहा धरना आज चौथे दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलन दिन-प्रतिदिन व्यापक जनसमर्थन के साथ और अधिक मजबूत होता जा रहा है।
आज धरने के चौथे दिन जनपद के विभिन्न घटक दलों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संस्थाओं, ग्राम प्रधानों, सभासदों, राजनीतिक दलों, नारी शक्ति एवं आम जनमानस ने बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचकर पूर्व सैनिकों के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
दूर-दराज़ के क्षेत्रों से भी पूर्व सैनिक अपने संसाधनों से पहुंचकर इस आंदोलन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। देवलथल क्षेत्र से क्षेत्र संयोजक सूबेदार मेजर शंकर सिंह सामंत के नेतृत्व में पहुंचे पूर्व सैनिकों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह आंदोलन अब केवल संगठन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जन-जन का आंदोलन बन चुका है।
पूर्व सैनिक संगठन ने शासन–प्रशासन एवं सरकार की निरंतर चुप्पी पर गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रस्ताव
पूर्व सैनिकों के शोषण,
उनके रोज़गार एवं आजीविका पर सीधा कुठाराघात,
सीमांत जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर करने,
तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करता है।
130 पर्यावरण बटालियन का विस्थापन न केवल हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी पर आघात है, बल्कि वर्षों से किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण कार्यों को भी नष्ट करने की साज़िश है। यह निर्णय जनभावनाओं के विरुद्ध और सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के अस्तित्व पर सीधा हमला है।
धरने के दौरान संगठन ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि
यदि सरकार एवं प्रशासन ने शीघ्र ही इस विस्थापन प्रस्ताव को निरस्त नहीं किया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक, उग्र एवं निर्णायक रूप दिया जाएगा।
संगठन ने यह भी दोहराया कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय या दुखद स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन, प्रशासन एवं सरकार की होगी।
आज धरने में समर्थन देने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
श्री कैलाश चंद्र पंत — अध्यक्ष, राष्ट्रीय जन सहभागिता पार्टी
श्री अजय बोहरा — एडवोकेट, बार एसोसिएशन पिथौरागढ़
सूबेदार मेजर गोविंद सिंह बिष्ट — आम आदमी पार्टी
कर्नल रामदत्त भट्ट — पूर्व OIC, ECHS
श्रीमती चंद्रा महर — ग्राम प्रधान, सिमली
श्री सुबोध सिंह बिष्ट — पूर्व सभासद, नगर पालिका परिषद
पूर्व सैनिक शमशेर सिंह महर
सूबेदार मेजर दान सिंह वल्दिया
सूबेदार मेजर महेश चंद्र पांडे
कैप्टन भगवान सिंह वल्दिया
नायब सूबेदार सुरेंद्र सिंह बोहरा
देवलथल क्षेत्र से सूबेदार मेजर शंकर सिंह सामंत
नायब सूबेदार प्रयाग दत्त पांडे
हवलदार कृष्ण सिंह नेगी
सैकड़ों पूर्व सैनिक, नारी शक्ति एवं आम नागरिक
पूर्व सैनिक संगठन ने एक स्वर में कहा कि
जब तक 130 पर्यावरण बटालियन का विस्थापन निर्णय वापस नहीं लिया जाता, तब तक यह आंदोलन किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होगा।
—

