पिथौरागढ़। ख्वांकोट के बगना शक्तिपुर क्षेत्र के नव निर्मित सिद्ध बाबा मंदिर में अनुष्ठान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें ख्वांकोट क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों द्वारा पूजा अर्चना कर सुख स्मृद्धि की कामना की गई।

पुरातन संस्कृति के प्रतीक जागर कार्यक्रम में देवडांगरों द्वारा अवतरित होकर ग्राम वासियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। क्षेत्रीय जनता का आभार प्रकट करते हुए ग्राम प्रधान हेम पांडेय ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में कई वर्षों बाद प्रवासी ग्रामीण भी पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। भंडारे में ब्लाक प्रमुख कनालीछीना महिमन कन्याल सहित प्रशांत पाटनी, मनोज कन्याल, भूपेंद्र सिंह, विजन पोखरिया, जितेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।