पिथौरागढ़। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर ने गैस की बड़ती दिक्कतों को लेकर बयान जारी किया है ।
महर ने सासन और प्रशासन से अपील कि है की वह आम जन को आगरा तफरी के माहौल से बचाए और पूर्व में ही सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ले ताकि बाकी प्रदेशों में गैस सिलिंडर के लिए हो रहे हंगामे की पुनरावृत्ति सीमान्त जिले में न हो , उन्होंने विशेष रूप से सरकार और प्रशासन को कहा कि वह पहले से ही अपना एक रोड मैप बनाकर लोगो को जागरूक करे ताकि गैस सिलिंडर के लिए लोगो में चिंता का विषय न बने ।
महर ने प्रधान से विशेष रूप से कहा कि वह कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए अभी से ठोस कदम उठा ले जिससे लोगो को सहूलियत हो सके ।
महर ने यह भी कहा कि बहुत से जगहों से लोगो की शिकायत आ रही है कि गैस सिलिंडर बुकिंग में दिक्कत हो रही है , नंबर बंद आ रहे हैं । अगर ऐसा है तो प्रशासन इसमें गंभीरता से ध्यान दे और इसको जल्द सही करे ताकि आम जन को दिक्कतों का सामना न उठाना पड़े ।
महर ने इस दौरान आम जान से भी अनुरोध किया कि आम जन मानस भी इस दौरान आगरा तफरी न करे न ही किसी अफवा में आए , अगर कहीं उन्हें कोई परेशानी हो तो संबंधित अधिकारियों से वार्ता करे, इसी के साथ उन्होंने परेशानी होने पर उनसे संपर्क करने हेतु भी कहा।