मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। उन्होंने 92 की उम्र में अंतिम सांस ली। कार्डियक अरेस्ट आने के कारण उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की।

उनके देहांत के साथ ही सुरों का एक पूरा युग खामोश हो गया। हिंदी सिनेमा के अनगिनत गानों में बस चुकी आशा भोसले की आवाज सिर्फ एक गायकी नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कन थी।

उन्होंने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। उन्हें ‘दादा साहब फाल्के’ और ‘पद्म विभूषण’ जैसे सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा गया था। उन्होंने अपनी संपत्ति का एक हिस्सा हमेशा सामाजिक कार्यों और चैरिटी के लिए समर्पित रखा। लोग उनके सुपरहिट गानों को पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।