सड़क हादसे की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँची बेरीनाग व थल पुलिस
 

दिनांक 23.11.2026 को डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बेरीनाग के बरसायत क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है।
सूचना मिलते ही एसएचओ कोतवाली बेरीनाग श्री नरेश कुमार गंगवार एवं एसओ थाना थल श्री गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में बेरीनाग व थल पुलिस की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।
मौके पर पहुँचने पर पुलिस टीम ने देखा कि एक ब्रीजा कार संख्या UK05F7913 सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी, जिसमें चार लोग सवार थे और सभी घायल अवस्था में थे।
पुलिस टीमों द्वारा बिना समय गंवाए तत्परता से रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया तथा तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग पहुँचाया गया।