पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ थल सड़क पर एक बाइक 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल है।
मृतकों की पहचान मालासीमा गांव निवासी 24 वर्षीय प्रदीप ज्याला पुत्र दरपान ज्याला और 19 वर्षीय बॉबी सिंह देउपा पुत्र डिगर सिंह देउपा के रूप में हुई है। 25 वर्षीय बलवंत भंडारी पुत्र प्रमोद भंडारी को मामूली चोटें आई हैं।
दुर्घटना का पता चलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। थल से पहुंचे पुलिस जवानों ने शव खाई से निकाले। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। दो युवकों की मौत से मालासीमा गांव में मातम पसरा है। मृतक युवकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
क्रैश बैरियर होते तो बच जाती जान
जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है वहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। यहां तक कि क्रैश बैरियर भी नहीं थी। लोगों का कहना है कि क्रैश बैरियर होते तो बच जाती युवकों की जान।
