पिथौरागढ़। मुनस्यारी क्षेत्रान्तर्गत ईको पार्क के पास हरकोट बैण्ड में वाहन संख्या UK 05 TA 5586 आर्टिका वाहन अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग 20 फीट नीचे खाई में गिर गया। वाहन में कुल 06 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा 05 व्यक्ति घायल हो गए। मृतक नेत्र सिंह पूर्व सैनिक थे।

सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस टीम द्वारा सभी घायलों व मृतक को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी भेजा गया। पुलिस द्वारा मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है

मृतक नेत्र सिंह राणा पुत्र विजय सिंह राणा निवासी बला, नाचनी पूर्व सैनिक थे। चंचल सिंह पुत्र कुँवर सिंह निवासी मगर, थाना नाचनी, पिथौरागढ़, उम्र 56 वर्ष, हरीश पुत्र हयात सिंह, उम्र 32 वर्ष, प्रताप सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी डोर, नाचनी, यमुना देवी पत्नी हरीश सिंह निवासी क्कीरीजिमिया, उम्र 39 वर्ष, ममता देवी पत्नी राजेन्द्र राम निवासी बला, नाचनी, पिथौरागढ़, उम्र 20 वर्ष का उपचार किया जा रहा है।