उत्तराखंड की धरती के गौरव, भारत के महान अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़, पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
पूर्व सैनिक संगठन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जसपाल राणा ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण से भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अनेक गौरवशाली उपलब्धियाँ दिलाईं। एक खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायी प्रशिक्षक के रूप में उन्होंने देश को अनेक उत्कृष्ट निशानेबाज़ दिए और उत्तराखंड का नाम पूरे विश्व में गौरवान्वित किया।
संगठन के पदाधिकारियों एवं समस्त पूर्व सैनिकों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार, खेल जगत एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
“जसपाल राणा का जाना केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करता रहेगा।”
