अल्मोड़ा। आज डीसीआर अल्मोड़ा से समय 11:36 बजे सूचना प्राप्त हुई कि धारकीतुणी नामक स्थान के पास एक पुराने मकान की दीवार गिरने से दो व्यक्ति उसके नीचे दब गए हैं
।सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ जवानों द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मलबा हटाकर दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला गया। दोनों व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी थी।
एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतकों की पहचान नेपाली मूल के व्यक्तियों के रूप में हुई है, जिनकी शिनाख्त जिला पुलिस द्वारा की जा रही है।
