पिथौरागढ़। युवा कल्याण शिक्षा और खेल विभाग द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत विधायक चैंपियंस ट्रॉफी के द्वितीय दिवस में आज अंडर 14 बालक बालिकाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. आज हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे 60 मीटर रेस बालिका वर्ग में भाटी गांव की चांदनी प्रथम बडाबे की कविता चंद द्वितीय और जाख की दीप्ति तृतीय स्थान पर रही. 600 मी बालक वर्ग दौड़ में दौला की मयंक बसेड़ा प्रथम बडाबे के सोहन कुमार द्वितीय और भाटी गांव के तन्मय तृतीय स्थान पर रहे. 600 मी बालिका वर्ग में गणकोट की तनुजा भट्ट प्रथम भाटी गांव की संध्या द्वितीय और सटगल की सिमरन तृतीय स्थान पर रही. बालिका वर्ग की गोल फेक प्रतियोगिता में बडाबे की बबीता प्रथम नैनी की सुजिता द्वितीय और मरशोली कि नेहा तृतीय स्थान पर रही. 60 मीटर बालक वर्ग में हिमांशु कुमार प्रथम मयंक बसेड़ा द्वितीय और सोहन कुमार तृतीय स्थान पर रहे बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गनकोट प्रथम स्थान पर है ।

आज की प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में खेल प्रशिक्षक नीरज सौन, दीपांक वर्मा, नितिन उप्रेती दिनेश कुमार सुशीला कापड़ी दिनेश पाटनी, संजय गुप्ता, किरण खडायत, हेमलाल वर्मा सीमा पुनेरा रुचि खोलिया दीपक उप्रेती कमल कुमार सुरेश पांडे दीक्षा पाठक अजय कोहली मनीष जोशी चंद्रशेखर पुनेरा अभिषेक वर्मा, देवेंद्र बिष्ट, भुवन उप्रेती उषा उप्रेती सहित समस्त व्यायाम प्रशिक्षकों एवं पीआरडी जवानों ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया. खेल प्रशिक्षक नीरज सौन द्वारा बताया गया कि कल अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा.