धारचूला पिथौरागढ़

दारमा घाटी के माईग्रेशन ग्राम बोन गांव निवासी आर्यन सिंह पुत्र पुष्कर सिंह (22 वर्ष )26 तारीख को गॉव से तीन किलोमीटर दूर चगदंग बुग्याल में बकरियां चराने के लिए गया था.

इसी दौरान बर्फ में पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया था देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी ढूंढ खोज की तो रविवार को उसका शव खाई में पड़ा मिला.
ग्राम प्रधान भीम सिंह बोनाल ने प्रशाशन को घटना की जानकारी दी.
सुचना मिलने के बाद डॉ राजेश गुंजयाल और राजस्व उपनिरीक्षक तनुज चन्याल की टीम पीएम के लिए मंगलवार गांव पहुंच गई है. टीम के द्वारा पीएम की कार्यवाही के बाद शव को परिजनों को सौंप दी गई है.

ग्राम प्रधान भीम सिंह बोनाल ने बताया युवक का अंतिम संस्कार गांव मे ही किया जाएगा.
निधन से परिवार में कोहराम बचा हुआ है.