पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा महिला सशक्तीकरण और मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर गांव- गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

बुधवार को पिथौरागढ़ के उर्ग गांव में महिलाओं के साथ कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें स्वास्थ्य और स्वरोजगार से जुड़ी जानकारियां दी गई और मेंस्ट्रुअल हाइजीन संबंधित बातें भी समझाई गई। पूजा भट्ट और प्रेमा सुतेरी द्वारा महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। प्रेमा सुतेरी मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं तो पूजा भट्ट द्वारा रोजगार और महिला सशक्तीकरण को आम महिलाओं तक पहुंचाया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष अजय ओली ने बताया की संस्था ने इस वर्ष 10,000 से अधिक महिलाओं तक यह अभियान पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें डोर टू डोर कैंपेन और समूह बनाकर महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसका खास उद्देश्य महिला शिक्षा, सशक्तीकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। उर्ग में महिलाओं ने इसका स्वागत करते हुए इस मुहिम को लाभकारी और महिलाओं को मजबूती प्रदान करने वाला बताया।