पिथौरागढ़। समाजसेवी राम सिंह उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे। यह सम्मान उन्हें 27 फरवरी को अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा द्वारा प्रदान किया जाएगा।
मूलरूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले राम सिंह वर्तमान में इफको आंवला बरेली में कार्यरत हैं। वे पिछले 20 वर्ष से लगातार इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन आंवला के महामंत्री का दायित्व निभा रहे हैं। विभिन्न सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राम सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के गांव गांव तक प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय कार्य किया है।
उनकी समाजिक सेवाओं को देखते हुए अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा द्वारा 27 फरवरी को उत्तराखंड गौरव से सम्मानित किया जाएगा।
राम सिंह का उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए चयन होने पर गुरुकुलानंद कच्चाहारी, समाजसेवी जुगल किशोर पांडे सहित तमाम लोगों ने खुशी व्यक्त की है।