पिथौरागढ़। 20 मई को विधायक मयूख महर द्वारा ऐंचोली में पहुंच कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे डामरीकरण का औचक निरीक्षण किया एवं गुणवत्ता की जांच करते हुए गुणवत्तापूर्वक कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। विधायक द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य हेतु अधिकारियों को डामरीकरण कार्य गुणवत्तापूर्वक करने के साथ ही नालियों का भी उचित तरह से निर्माण करने को कहा ताकि पानी की निकासी हो सके। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की लंबे समय से यह रोड बदहाल अवस्था में है। उन्होंने जनता को परेशानी न हो इसको देखते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने कहां की उनके कार्यकाल और उनके क्षेत्र में कतई भी लापरवाही और जन मानस की अनदेखी सही नही जायेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर, महेंद्र लूंठी, भुवन पाण्डेय,खीमराज जोशी,दीपक तड़ागी, गौरव महर, राजेश शर्मा,लोकेश पांडे,सौरभ भंडारी, राम सिंह वल्दिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

