देहरादून। उत्तराखंड में हुई भीषण बस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के शव हवाई जहाज से मध्यप्रदेश ले जाए जाएंगे।

हरिद्वार से यमुनोत्री जा रही चारधाम यात्रियों से भरी बस रविवार शाम 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से घटना के तुरन्त बाद बात हुई थी और उन्होंने तत्काल सुरक्षा और बचाव का कार्य शुरू कर दिए थे। मैं भी रात को बारह बजे देहरादून पहुंच गया।मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घटनास्थल पर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष नारजगी व्यक्त की और कहा कि जहां घटना हुई वहां सड़क बहुत संकरी है। इसका चौड़ीकरण किया जाए।सीएम धामी और शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान उन यात्रियों से भी मिले जो दूसरी बस में सवार थे। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि रक्षा मंत्री से हवाई जहाज मांगा गया है जो दो बजे तक जौलीग्रांट पहुंच जाएगा। उसके बाद सभी शवों को खजुराहो एयरपोर्ट पर उतारा जाएगा। वहां गाड़ियों की व्यवस्था की गई ताकि शवों को उनके घर तक पहुंचाया जा सके।सीएम पुष्कर सिंह धामी और शिवराज सिंह चौहान घटनास्थल पर गए। दोनों यहां अधिकारियों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। सीएम शिवराज देर रात देहरादून पहुंचे थे।