पिथौरागढ़। पुलिस ने पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे  10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें पिथौरागढ़ में चार जबकि गंगोलीहाट में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पिथौरागढ़ में पुलिस ने एसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान टकाना श्रम कार्यालय के पास स्थित भोजनालय से हरेंद्र मोहन, दीपक जोशी, बृजेश पांडे, महेंद्र सिंह को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने ताश के पत्ते और 19200 रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। टीम में कांस्टेबल बलवंत सिंह, कुंदन अधिकारी, दीपक पंत शामिल रहे।
गंगोलीहाट में पुलिस ने अभियान चलाकर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र में जुआ खेल रहे विनोद मेहता, लक्ष्मण सिंह रावत, कमल सिंह, इंद्रजीत सिंह,पंकज कुमार, रजत प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 6300 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई मोहन चंद्र जोशी, राहुल रावत, प्रकाश चंद्र, कमल, भरत कुमार शामिल रहे।

Screenshot_2021_1031_153849
previous arrow
next arrow