देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बड़ी कार्यवाही की है। आईएएस अधिकारी राम विलास यादव को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। आईएएस यादव आय से अधिक संपत्ति के मामले के आरोपी हैं। उनके खिलाफ विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है। जांच में सहयोग न करने के चलते सरकार ने यादव पर एक्शन लिया है। मालूम हो कि आईएएस राम विलास यादव 30 जून को रिटायर हो रहे हैं।

You missed