पिथौरागढ़। पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्यों को भी प्रमुखता से निभा रही है। बेरीनाग में सड़क पर भटक रही वृद्धा को निराश्रित महिला केंद्र पहुंचाया।
थाना बेरीनाग पुलिस को ड्यूटी के दौरान बाजार में एक बुजुर्ग महिला भटकती हुई दिखाई दी। पुलिस कर्मियों ने उक्त वृद्ध महिला से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम अनुली देवी पत्नी स्व. केशर सिंह, निवासी बोराखेत बेरीनाग बताया तथा उनके बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि उनका पुत्र मानसिक रुप से अस्वस्थ है एवं आये दिन उनके साथ मारपीट करता है। महिला काफी वृद्ध थी जो स्वंय का भरण पोषण एवं देखभाल करने में असमर्थ थी, जिन्होंने स्वयं वृद्धाश्रम जाने की इच्छा जाहिर की। थानाध्यक्ष बेरीनाग हेम चन्द्र तिवारी द्वारा उपजिलाधिकारी बेरीनाग के आदेशानुसार वृद्ध महिला को निराश्रित कर्मशाला पिथौरागढ़ भेजा गया। बुजुर्ग महिला द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।