देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2022 के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार की घोषणा कर दी है। 12 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा। पिथौरागढ़ जिले से डीडीहाट निवासी दुर्गा खड़ायत का इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। दुर्गा खड़ायत पर्वतीय महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष हैं और महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य कर रही हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर दिए जाने वाले राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सम्मान पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाओं में डा. शशि जोशी (अल्मोड़ा), दीपा आर्य (बागेश्वर), मीना तिवाड़ी (चमोली), मंजूबाला (चम्पावत), नलिनी गोसाईं (देहरादून), प्रियंका प्रजापति (हरिद्वार), विद्या महतोलिया (नैनीताल),सावित्री देवी (पौड़ी),दुर्गा खड़ायत (पिथौरागढ़), गीता रावत (रुद्रप्रयाग), लता नौटियाल (उत्तरकाशी), प्रेमा विश्वास (यूएस नगर) शामिल हैं।आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित कार्यकर्ताओं में सुनीता कोहली, कुसुम बिष्ट, जानकी व कमला नेगी (अल्मोड़ा), हेमा सती (बागेश्वर), भागा देवी, शोभा व अभिलाषा (चमोली), अनीता रावत (चम्पावत), अर्चना राणा, सरोज सुयाल व किर्तना शर्मा (देहरादून), सीमा रानी, कमलेश धीमान, रचना व उमेश कुमारी (हरिद्वार ), ज्योति रावत, अंजू सागर व गीता नयाल (नैनीताल), अनीता देवी, आशा देवी, मीना देवी, हेमलता बिष्ट व गिन्नी डंगवाल (पौड़ी), दीपा पांडेय व ज्योति टम्टा (पिथौरागढ़), रंजना अवस्थी (रुद्रप्रयाग), मंगला थपलियाल, उमा भट्ट व सविता सेमवाल (टिहरी), स्नेहलता मल्लिक, रचना दानी व मीरा देवी (यूएस नगर), सुमित्रा व लक्ष्मी नौटियाल (उत्तरकाशी) शामिल हैं।