दिल्ली। देश के बड़े उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन 54 वर्षीय साइरस मिस्त्री का सड़क दुघर्टना में निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब तीन बजे मुंबई के पास पालघर में उनकी कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
बता दें कि साइरस मिस्त्री टाटा संस के छठे अध्यक्ष थे। उन्होंने 2012 में रतन टाटा के बाद पद भार संभाला था, हालांकि, मिस्त्री को 24 अक्टूबर 2016 को टाटा संस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। साइरस मिस्त्री के अचानक चले जाने से उद्योग जगत में शोक की लहर है। साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री का भी इसी साल जून 2022 में निधन हुआ था।

