पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने और शांति व्यवस्था भंग करने पर दो लोग गिरफ्तार किया है। इसके अलावा  यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 45 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई कर चार वाहन सीज किए गए।

गंगोलीहाट के थानाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने वाहन चालक केशर सिंह को शराब के नशे में वाहन चलाने पर और विरेंद्र सिंह को अपनी पत्नी से मारपीट, गाली गलौच कर शांति व्यवस्था भंग करने पर गिरफ्तार किया।