Skip to content
  • Wed. Sep 23rd, 2026

Swadesh Samvad

स्वदेश संवाद

  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखंड
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • कला-साहित्य-संस्कृति
  • राजनीति
  • अपराध/घटना
  • साप्ताहिक भविष्यफल
  • Privacy Policy
पिथौरागढ़

कुमाऊं कमिश्नर से वार्ता के बाद ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की हड़ताल समाप्त

BySwadesh Samvad

Dec 7, 2023

हल्द्वानी/पिथौरागढ़। कुमाऊं कमिश्नर से वार्ता के बाद ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की हड़ताल समाप्त हाे गई है। शुक्रवार से ट्रकों का संचालन शुरू हो जाएगा। हड़ताल के कारण पहाड़ के बाजारों में भी जरूरी सामान का संकट पैदा होने के आसार हो गए थे। अब किसानों से लेकर सभी लोगों ने राहत की सांस ली है। देवभूमि ट्रक ऑनर्स वेलफेयर महासंघ के आह्वान पर ट्रक मालिक हड़ताल पर थे। इसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों के लिए सामान की आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। आज ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात की। दीपक रावत से मिलने पहुंचे ट्रक यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने कुमाऊं कमिश्नर, आरटीओ, पुलिस प्रशासन और एसडीएम के साथ अपनी मांगे रखी. मांगों में मुख्य रूप से ओवरलोडिंग पर शत प्रतिशत प्रतिबंध लगाने और पुलिस द्वारा अनावश्यक परेशान न किए जाने की मांग की। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि ट्रक मालिकों का किसी भी सूरत में उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। साथ ही जो मांगें उनके स्तर की हैं, उनका समाधान कर लिया जाएगा। जो कुछ मांगें जो शासन स्तर की हैं, उन्हें शासन को भेज दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद फिलहाल ट्रक यूनियन ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। ट्रक यूनियन की हड़ताल से कुमाऊं के करीब दो हजार से अ​धिक ट्रकों के पहिये थम गए थे। सबसे ज्यादा असर किसानों को हो रहा था। किसानों के फल और सब्जी की फसल मंडी में सड़ रही थी। इस कारण कुमाऊं में फल-सब्जियों की सप्लाई ठप हो गई थी। किसानों को अपनी फसल के दामों में भारी गिरावट करनी पड़ रह रही थी। ट्रक आनर्स यूनियन के पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष अजय व​ल्दिया ने बताया कि फिलहाल हड़ताल समाप्त कर दी है।

Post navigation

सातवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉक्टर टोलिया,हिमालयी राज्यों के लिए अलग मॉडल बनाने की उठी मांग
होमस्टे के लिए 1 करोड़, 19 लाख, 90 हजार के ऋण की संस्तुति

By Swadesh Samvad

Related Post

पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई की देख रेख में ग्राम बडौली, तहसील पिथौरागढ़ में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का कार्य किया गया

Sep 23, 2026 Swadesh Samvad
पिथौरागढ़

बलिदानी खुशाल सिंह, सेना मेडल की पुण्यतिथि कार्यक्रम एवं शहीद की प्रतिमा तथा स्मृति पटल का अनावरण

Sep 23, 2026 Swadesh Samvad
पिथौरागढ़

जिलाधिकारी ने पार्किंग कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

Sep 22, 2026 Swadesh Samvad
https://swadeshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240503-WA0014.mp4
https://swadeshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241217-WA0128.mp4

You missed

पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई की देख रेख में ग्राम बडौली, तहसील पिथौरागढ़ में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का कार्य किया गया

September 23, 2026 Swadesh Samvad
पिथौरागढ़

बलिदानी खुशाल सिंह, सेना मेडल की पुण्यतिथि कार्यक्रम एवं शहीद की प्रतिमा तथा स्मृति पटल का अनावरण

September 23, 2026 Swadesh Samvad
पिथौरागढ़

जिलाधिकारी ने पार्किंग कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

September 22, 2026 Swadesh Samvad
पिथौरागढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित हुए शिविर

September 22, 2026 Swadesh Samvad

Swadesh Samvad

स्वदेश संवाद

Proudly powered by WordPress | Theme: News Talk by Themeansar.

  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखंड
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल जगत
  • कला-साहित्य-संस्कृति
  • राजनीति
  • अपराध/घटना
  • साप्ताहिक भविष्यफल
  • Privacy Policy