पिथौरागढ़ ।नगर निगम पिथौरागढ़ के एक वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने के उपलक्ष पर नगर निगम पिथौरागढ़ हाल में 1 साल बेमिसाल का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। सुंदरकांड के कार्यक्रम के तत्पश्चात माघी खिचड़ी का आयोजन भी नगर निगम पिथौरागढ़ द्वारा किया गया.
कार्यक्रम में नगर निगम पिथौरागढ़ के नगर आयुक्त डॉक्टर दीपक सैनी द्वारा नगर निगम पिथौरागढ़ द्वारा किए गए एक वर्ष के सफल कार्यकाल का पूर्ण विवरण रखा गया तत्पश्चात नगर निगम के कर्मचारियों को उनके सफल कार्यकाल के लिए सम्मानित भी किया गया.
कार्यक्रम में नगर निगम के सह नगर आयुक्त राजदेव जयसी, महापौर श्रीमती कल्पना देवलाल, नगर निगम के सभी पार्षद गण, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, जी,उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत के अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री दीपिका बोरा, पिथौरागढ़ की पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जगत सिंह खाती, महिला मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मी मेहट, पूर्व जिला महामंत्री राकेश देवलाल, जिला मीडिया प्रभारी कविंद्र शाह ठुलघरिया आदि उपस्थित थे।

