पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव अभियान 2024 में भाजपा के लिए अबकी बार 400 पार का नारा ले कर पिथौरागढ़ विधानसभा के दूरस्थ बूथ सेलस्या (कूचा) पुरगाड़ा और चमाली में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सांसद अजय टम्टा के समर्थन में वोट मांगे। चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व दर्जा राज्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार गणेश भंडारी व पिथौरागढ़ -चम्पावत जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज सामंत ने किया। प्रचार अभियान में विण मंडल अध्यक्ष अमित बम, सैन्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक निर्मल नगरकोटी, विण मंडल महामंत्री दीपक पुनेड़ा, भाजयुमो विण मंडल अध्यक्ष रोहन बिष्ट, पकंज चंद, अर्जुन भंडारी के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।