हल्द्वानी /पिथौरागढ़। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक प्रह्लाद मेहरा का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। महज 53 साल की उम्र में उनके आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर हर कोई स्तब्ध है। वह मुनस्यारी के चामी भैंसकोट गांव निवासी थे। मेहरा ने ऐजा म्यारा दानपुरा, जलेबी को डाब समेत कई गीत गाए हैं।उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद मेहरा का निधन हो गया है। महज 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत होने से संगीत जगत में शोक की लहर है। प्रह्लाद मेहरा ने कुमाऊनी संगीत को नई ऊंचाई पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बुधवार को उन्हें हार्ट अटैक आया था। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका निधन हो गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोकगायक मेहरा के निधन पर दुख जताते हुए इसे लोक संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। प्रह्लाद मेहरा मूल रूप से नाचनी क्षेत्र के चामी भैंसकोट निवासी थे। उनका परिवार लगभग बीस वर्ष पहले हल्द्वानी शिफ्ट हो गया था। उनके निधन की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर है।