बेरीनाग(पिथौरागढ़)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 8 फरवरी को बेरीनाग के रामलीला मैदान में होने जा रहे विशाल हिन्दू सम्मेलन की तैयारी को लेकर लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 7 फरवरी को बेरीनाग में बाइक रैली का आयोजन के माध्यम से हिन्दू सम्मेलन की शुरुआत करने की बात कही।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक जिला प्रचारक गणेश ने बताया रामलीला मैदान में होने वाले हिन्दू सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा।इस मौके पर स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। हिन्दू सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी स्थानीय लोगों से सम्मेलन में आने की अपील की है।
इससे पूर्व हिन्दू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मनीष पंत, गोविंद खाती, करम राम, डीआर टम्टा, त्रिलोक खाती, मंजू बाफिला, प्रियंका पंत, दीपक धानिक, चारू पंत, धीरज रौतेला, किरन मियांन, किशन लाल शाह, सुरेश डसीला, महेश पंत, जीवन पंत, विनोद पाठक, गंगा सिंह सामंत,खड़क लाल शाह,मनीष रौतेला, किशोर जोशी, हिमांशु उपाध्याय सहित आदि मौजूद रहे।

