देहरादून। मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश के चौपाल-नेरवा से पांवटा जा रही एचआरटीसी की एक बस क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बस तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।यह बस सुबह साढ़े छह बजे चौपाल डिपो से पहले नेहवा पहुंची और उसके बाद मीनस-क्वानू- हरिपुर रूट से पांवटा जा रही थी। बस में तीस से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है।मीनस-क्वानू- हरिपुर मार्ग पर सुदोई खड्ड के पास ट्रक को साइड देने के चक्कर में सड़क का पुश्ता धंसने से सवारियों से भरी एचआरटीसी की बस खाई में कई पलटे खाने के बाद सीधे खड्ड में जा गिरी।

स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर जुटे हैं। घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के मुताबिक मृतकों में यास्मीन बेगम पत्नी नेक मोहम्मद उम्र 46 वर्ष ग्राम क्यारला नेरवा (हिमाचल प्रदेश), रिचा पत्नी बिरेंद्र उम्र 30 वर्ष, ग्राम- विज़मल, नेरवा (हिमाचल प्रदेश), धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा (हिमाचल प्रदेश) शामिल हैं। दिनेश कुमार पुत्र मोहन सिंह उम्र 54 वर्ष ग्राम चोपाल, शिमला (बस चालक) घायल है।