हल्द्वानी/पिथौरागढ़। नैनीताल जिले के लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे। जहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।

दुल्हन गायत्री ने बताया कि वह वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है। बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है। देर रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।

पिथौरागढ़ जिले के थल में विवाह मंडप में बैठने से पहले दुल्हन ने मतदान केंद्र में पहुंचकर वोट डाला। अपनी माता के साथ वोट देने सत्यालगांव मतदान केंद्र पर पहुंची दुल्हन तनुजा भट्ट ने बताया कि आज उनका विवाह होना है। इसलिए उन्होंने सुबह मतदान केंद्र में पहुंचकर पहले वोट दिया।