धारचूला। डीआईजी योगेंद्र रावत बृहस्पतिवार को धारचूला पहुंचे। कोतवाली में एसएसबी व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए स्थानीय समस्याओं की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केएमवीएन विश्राम गृह में जनता के साथ बैठक की। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा,पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट, रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष दीपक रोंकली, श्याम चंद्र खर्कवाल ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।बैठक में विरेंद्र नबियाल ने कालिका,दारमा,तवाघाट,चेकपोस्ट बनाने,पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक नबियाल ने इनर लाइन परमिट के नियमों से स्थानीय लोगो को हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जौलजीबी में इनर लाइन होने के दौरान स्थानीय तहसील लोगों को आधार कार्ड पर ही इनर लाइन परमिट मिलता था जो व्यवस्था बदल दी गई है।कांग्रेस जिला अध्यक्ष नंदा बिष्ट ने नगर की यातायात व्यवस्था अत्यधिक मात्रा में आदि कैलाश यात्रियों के आने से रोज अनियंत्रित हो रही है। जिसके लिए कोतवाली में पुलिस कर्मियों की अधिक मात्रा में नियुक्ति करने की आवश्यकता है। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने स्थानीय लोगों के लिए इनर लाइन परमिट की विसंगतियों को दूर करने तथा नगर में यातायात व्यवस्था के कारण यात्रियों को हो रही है परेशानी सहित अन्य विषयों से अवगत कराया। पूर्व प्रधान मनोज नगन्याल ने दारमा घाटी के गांवों में माइग्रेशन के समय अज्ञात लोगो के द्वारा भवनों को तोड़ फोड़ और राशन चोरी की घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस और आईटीबीपी के जवान संयुक्त टीम द्वारा समय समय पर गस्त लगाने की मांग की। पुलिस महानिरीक्षक योगेंद्र रावत ने बताया की अत्यंत महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्र में सभी एजेंसियों के साथ बैठक की गई। भारत नेपाल सीमा पर मानव तस्करी को रोकना पहला लक्ष्य है। जनता के द्वारा बताई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।इस दौरान एसपी रेखा यादव,उप जिलाधिकारी मनजीत सिंह,कोतवाल कुंवर सिंह रावत,एसआई प्रदीप यादव, मेघा शर्मा, एसी कमांडेंट एसएसबी जुबेर अहमद राजीव कोहली, बैठक में इरशाद अहमद,जमशेद अहमद,जाकिर हुसैन,प्रकाश गुंज्याल,कमल कौशल,शकुंतला अगारी,देवीदत्त उपाध्याय आदि मौजूद रहे।