नई दिल्ली। पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी का स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना है। बुधवार देर रात को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पूर्व उप प्रधानमंत्री को एम्स के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और बताया जा रहा है कि यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। उनकी बीमारी के बारे में तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल आडवाणी एक्सपर्ट डॉक्टरों की देखरेख में हैं। बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी इस समय 96 साल के हैं। इसी साल उन्हें देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।