पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता भुवन जोशी और धन सिंह मेहता को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुए स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश सचिव भुवन जोशी और धन सिंह मेहता का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि भुवन जोशी और धन सिंह मेहता को प्रदेश कार्यकारिणी में दायित्व मिलने से राज्य में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी और मीडिया समन्वयक मुकेश पंत ने कहा कि  2022 में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस नेता प्रदीप महर, त्रिलोक बिष्ट, बहादुर सामंत, अरुण महर, रजत विश्वकर्मा, हरीश बोहरा, सुरेश, नितेश, महेश मौजूद रहे।