पिथौरागढ़। हरियाणा में भाजपा के प्रचंड बहुमत हासिल करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ नगरपालिका तिराहे पर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर हरियाणा की जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है। हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण करने के अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज सामंत, प्रदेश कार्यकारिणी, सदस्य बीरेंद्र बोहरा, जिला उपाध्यक्ष उमेश महर, इंद्र लुंठी, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नीरज पंत, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हरीश रावत आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

You missed