पिथौरागढ़।आज सिल्थाम वड्डा तिराहा के पास निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय एवं महिलाओं के लिए (हाईटेक पिंक टायलेट) का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उप आयुक्त श्री राजदेव जायसी, पार्षद दिनेश कापड़ी जी, पार्षद श्री विक्रम वाल्मीकि जी सहायक अभियन्ता श्री उमेश अवस्थी जी मानचित्रकार एन बी पाण्डेय जी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान, मेयर कल्पना देवलाल ने सार्वजनिक शौचालय और हाईटेक पिंक टायलेट के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि यह परियोजना समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी हो। उन्होंने कहा कि यह हाईटेक पिंक टायलेट का अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है जल्द ही इसके बनने पर महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहां शहर के विकास और स्वच्छ बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि शहर के सभी निवासियों को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण प्रदान किया जाए।इस दौरान उप आयुक्त राजदेव जायसी, दिनेश कापड़ी, विक्रम वाल्मीकि, सहायक अभियन्ता उमेश अवस्थी, मानचित्रकार एन बी पाण्डेय समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
![](https://swadeshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241028-WA0000-1.jpg)
![](https://swadeshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/12/Screenshot_2024_1031_094421.png)